1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल बाद वॉरियर लुक के साथ सुनील शेट्टी की धमाकेदार वापसी, देखें वीडियो

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। फिल्मों में ज्यादातर एक्शन हीरो के रोल में नजर आने वाले सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म में एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 8:08 PM IST

suniel_shetty1.jpg

Suniel Shetty

नई दिल्ली। Suniel Shetty returns in films: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 5 साल बाद एक बार फिर फिल्मों में वॉरियर लुक के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी जल्द ही डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी सोलहवीं शताब्दी के समुद्री योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक का वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस के साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

अब तक सुनील शेट्टी फिल्मों में ज्यादातर एक्शन और रोमांटिक हीरो के रोल में नजर आते थे। इस बार पहला दफा होगा जब सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म में एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। जिसे आप फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में आप देख सकते हैं। वीडियो में सुनील शेट्टी बढ़ी हुई दाढ़ी, शरीर पर लोहे का कवच और हाथ में तलवार लिए बिल्कुल किसी फाइटर के रोओ में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर और लुक को लेकर सुनील शैट्टी के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, 'नमस्ते'। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी सुनील शेट्टी के इस जबरदस्त लुक की तारीफ कर रहे हैं। जहां अभिषेक बच्चन ने हार्ट इमोजी पोस्ट की है तो वहीं, एक्ट्रेस रूहानिका धवन ने लिखा है, 'can't wait'। वहीं सुनील शेट्टी के फैंस ने लिखा 'किंग इज बैक' तो दूसरे ने लिखा, 'अन्ना मैं बहुत खुश हूं एक बार फिर आपको स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: जब आपस में भिड़ गए थे दो दिग्गज राज कपूर और राज कुमार, खूब हुआ था तमाशा

आपको बता दें कि सुनील की फिल्म 'मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी' 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ की लाइफ पर आधारित है। खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी का ये लुक हॉलीवुड फिल्म 'ट्रॉय' से इंस्पायर्ड है। फिल्म की पहली झलक देखकर ये समझा जा सकता है कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी के काफी सारे फाइट सींस देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: जब राज बब्बर की ये बात सुन नंगे पांव मुंबई की सड़कों पर दौड़ गई थीं रेखा