1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आपस में भिड़ गए थे दो दिग्गज राज कपूर और राज कुमार, खूब हुआ था तमाशा

एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी चल रही थी। इस भरी पार्टी में राज कपूर और राज कुमार आपस में भिड़ गए थे। पार्टी में खूब तमाशा हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 5:50 PM IST

When legends Raj Kapoor and Raaj Kumar fought in Prem Chopra's party

Raj Kapoor and Raaj Kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के कई ऐसे झगड़े हैं जो काफी फेमस हैं, उन्हीं में से एक है राज कपूर और राज कुमार (Raj Kapoor and Raaj Kumar) के बीच हुआ झगड़ा। दोनों ही अपने-अपने जमाने के सुपरस्टार रहे, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान दोनों राज आपस में भिड़ गए और खूब तमाशा हुआ था। आइये जानते हैं आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर इतना मन मुटाव था, जिसके कारण वो आपस में झगड़ लिए थे।

तुम एक हत्यारे हो

दरअसल एक्टर प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी चल रही थी। जिसमें बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इसके अलावा पार्टी में राज कपूर और राज कुमार भी पहुंचे थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी और राज कपूर ने शायद ज्यादा पी ली थी। जिसके बाद जब उनकी नजर राज कुमार पर पड़ी, तो वो उनके पास गए और कहा, 'तुम एक खूनी हत्यारे हो। ये सुनकर राज कुमार ने कहा था कि 'मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए थे। इस तरह दोनों के बीच काफी कहा सुनी हो गई थी।

राज कुमार ने रोल ठुकरा दिया था

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर काम करते थे, लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद राज कुमार फिल्मों में आ गए और एक बड़े स्टार बन गए। वहीं, उसी दौरान राज कपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' बना रहे थे और इसमें उन्होंने राज कुमार को ध्यान में रखते हुए एक जादूगर का रोल रखा था। लेकिन जब राज कपूर ने उन्हें ये रोल ऑफर किया तो राज कुमार ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि राज की बराबरी धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें: इस बात के लिए हर रोज रात को ऐश्वर्या राय से माफी मांगते हैं अभिषेक बच्चन

इसी बात का गुस्सा निकाला

अगर वो उन्हें इस फिल्म लेना चाहते है तो उस फिल्म में सिर्फ सिर्फ राज कपूर और राज कुमार होंगे। इस बात को सुनकर राज कपूर बुरी तरह गुस्से में आ गए और उन्होंने राज कुमार को फिल्म में लेने का आइडिया छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद भी उनके मन हमेशा ये टीस रही कि राज कुमार ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। शायद इसी बात का गुस्सा उन्होंने पार्टी में राज कुमार पर नशे की हालात में निकाला था।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों गौरी के लिए करियर दांव पर लगाने को तैयार थे शाहरुख खान