1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन जिन होटल्स में पिता ने किया था सफाई कर्मी का काम, उन सारे होटल्स को खरीद लिया बेटे ने

एक इंटरव्यू के दौरान खुद सुनील ने अपने पिता के संघर्षों के बारे में बताया था। सुनील ने बताया कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी एक क्लीनर थे और साफ-सफाई का काम करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Feb 2022, 8:27 PM IST

suniel-shetty

90 के दशक के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी को आज किसी भी पहचान की आवश्यकता नहीं है वही सुनील शेट्टी आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। सुनील शेट्टी ने लगभग हर प्रकार के किरदार निभाए, कुछ समय बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में विलेन के किरदार भी निभाया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सुनील शेट्टी के पिता ने काफी ज्यादा परेशानियों का सामना भी करते हुए उनकी परवरिश की थी!

दरअसल खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता से जुड़े संघर्ष के बारे में बताया था वही अभिनेता ने बताया कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी एक क्लीनर थे और साफ-सफाई का काम किया करते थे वही सुनील शेट्टी अपने पिता के स्ट्रगल के बारे में बताते बताते काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे!

होटल में क्लीनर थे सुनील के पिता

सुनील ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘महज 9 साल की उम्र में मेरे पिता मुंबई आ गए थे। जब भी मुझसे कोई पूछता है कि मेरा हीरो कौन है तो मैं अपने पिता का नाम लेता हूं। मुझे अपने पिता पर गर्व है और जिस तरह की अविश्वसनीय जिंदगी उन्होंने जी, उसे देख मुझे और गर्व होता है। मेरे पिता एक सफाईकर्मी थे पर उन्हें अपने काम को लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती थी और यही चीज पिता ने मुझे भी सिखाई है।’

सुनील ने आगे कहा, ‘मेरे पिता ने जीवन गुजारने के लिए जो भी किया, उसके लिए कभी शर्म नहीं की। ताज्जुब की बात यह है कि जिन इमारतों में उन्होंने एक सफाईकर्मी के रूप में काम किया था, वो एक दिन वहां के मैनेजर बन गए और फिर सभी इमारतों के मालिक भी बन गए, वो ऐसे इंसान थे। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि जो भी काम करो उस पर गर्व करो और उसे पूरे दिल से करो।’

अपने पिता के बारे में एक्टर ने ये कहा
अपने पिता के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा कि उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो। इस दौरान करिश्मा भी इस बातचीत में शामिल हुई और उन्होंने सुनील शेट्टी के पिता से मिलने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि एक व्यक्ति के रूप में कैसे थे. उन्होंने कहा, जब हम साथ काम कर रहे थे तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का सम्मान मिला है। वह हमारी शूटिंग पर आते थे और गर्व से अपने बेटे को काम करते देखते थे। वह वास्तव में बहुत प्यारे इंसान थे।

यह भी पढ़ें- जब जिया खान के 6 पन्नों का सुसाइड नोट ने हर किसी को हिला दिया था

2017 में हुआ निधन
गौरतलब है कि साल 2017 में सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का मुंबई के कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें साल 2013 में पैरालिसिस का अटैक आया था जिसके बाद सुनी शेट्टी ने अपने मुंबई स्थित घर में ही एक आईसीयू बना लिया था। बता दें अपने पिता की बीमारी के चलते ही सुनी शेट्टी ने पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना ली थी।

यह भी पढ़ें-जब राजकुमार का नाम सुनते ही रजनीकांत ने ठुकरा दी थी फिल्म, कहा- ‘वो हैं तो मैं फिल्म नहीं करूंगा’