1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब जिया खान के 6 पन्नों का सुसाइड नोट ने हर किसी को हिला दिया था

जिया खान ने सुसाइड करने से पहले लिखा था जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली का नाम तो नहीं लिखा पर अपने ब्यॉयफ्रेंड को ही अपनी खुदकुशी का कारण बताया था। इस खत के सार्वजनिक होने के बाद जिया खान की मौत को लेकर सूरज पंचोली पर सवाल उठने लगे थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Feb 2022, 5:44 PM IST

jiah_khan.jpg

आत्महत्या या हत्या इस दोनों वाकयों के बीच ही जिया खान की मृत्यु की पहेली उलझी हुई है पर जिया खान ने सुसाइड करने से पहले कुछ ऐसा कहा था जिसे सुन किसी का भी दिल दहल जाए। क्या जिया खान सुसाइड करने से पहले अपने दिल का दर्द बयां कर देना चाहती थीं। जिया ने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

जिया की मौत का रहस्य आज भी एक रहस्य बना हुआ है। लेकिन जब उनके निधन की बात आती है तो लोगों के दिल दहल जाते हैं। जिया ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें प्यार, बेवफाई और दर्द का जिक्र था। उसने अपने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह बताई।

जिया खान के 6 पन्ने का सुसाइड नोट

जिया ने अपनी मौत से पहले करीब 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने धोखा, बेवफाई और प्यार में मिले दर्द का वर्णन किया था। जिया ने पत्र में लिखा कि “तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था, लेकिन बदले में तुमने मुझे क्या दी, ‘बस तन्हाई’। तुम्हारे साथ रहकर भी मैं हमेशा अकेली महसूस करती रही और आज भी मैं जिंदगी से अकेले ही लड़ रही हूं, मुझे सबसे ज्यादा दर्द तब हुआ जब मैंने हमारा बच्चा गिराया। तुमने हमेशा ही अपने सपनों के बारे में सोचा और मैंने हम दोनों के सुनहरे भविष्य के बारे में सोचा। एक औरत की महत्वाकांक्षाओं को तुमने कभी समझने की कोशिश नहीं की। मैं तब सबसे ज्यादा टूट गई थी जब मेरी सबसे बड़ी खुशी को तुमने अपने पैरों तले रौंद दिया था। मुझे बर्बाद कर दिया तुमने। मेरे पास जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैंने तुमसे जितना प्यार किया शायद ही कोई और लड़की तुमसे उतना प्यार कर पाए। तुमने तो मुझे प्यार में सिर्फ रुसवाई दी है। मैं तुमसे कितना प्यार करती थी इस बात का एहसास तुम्हें अभी नहीं बल्कि मेरे जाने के बाद होगा। बहुत तकलीफ होती है जब आप किसी को खुद से ज्यादा चाहते हो और वो आपको तवज्जो नहीं देता। बस अब और तकलीफ नहीं सह सकती। मैं जा रही हूं, पहले भी मेरे पास कुछ नहीं था और अब भी नहीं है। मैंने सब कुछ खो दिया और अब मैं हमेशा के लिए सोने जा रही हूं। क्या मैं इस दर्द की हकदार थी? जब तक तुम इस खत को पढ़ रहे होगे, मैं शायद इस दुनिया में न रहूं।”

जिया खान का करियर

जब जिया खान सिर्फ 16 साल की थीं, तब वह अपना करियर शुरू करने के लिए तैयार थीं। उन्हें फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ से डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन किसी वजह से यह नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तहलका मचा दिया। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन थे। बाद में उन्हें आमिर खान की ‘गजनी’ और ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें- जब राजकुमार का नाम सुनते ही रजनीकांत ने ठुकरा दी थी फिल्म, कहा- ‘वो हैं तो मैं फिल्म नहीं करूंगा’

जानकारी के मुताबिक, मरने से पहले जिया ने आखिरी बार सूरज से बात की थी। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया था। वहीं, 23 दिन तक जेल में रहने के बाद सूरज पंचोली को जमानत मिली। हालांकि सूरज ने खुद को जिया की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार कभी नहीं ठहराया। वहीं, साल 2015 में जिया की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा गया। हालांकि आज तक जिया की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है।

जिया खान और उनका परिवार

जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उनकी मां का नाम राबिया अमीन और उनके पिता का नाम अली रिजवी खान है। जिया का असली नाम नफीसा अली खान था। जिया जब महज 2 साल की थीं, तभी उनके पिता ने उन्हें अपनी मां से अलग कर दिया था। उनकी मां राबिया भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इतना ही नहीं उनकी चाची संगीता (परवीन रिजवी) भी एक्ट्रेस थीं।

यह भी पढ़ें-जब हेमा मालिनी के करियर पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने किया कमेंट, कहा की- मैंने उनकी जो फिल्में देखीं वो..