सुनीता आहूजा ने आगे कहा, “मैं एक प्यारे पति और दो खूबसूरत बच्चों को पाकर धन्य महसूस करती हूं। जब तक आप मेरे या गोविंदा के साथ मुझसे कुछ ना सुनलो तो आप ये मत सोचो क्या है क्या नहीं है। गपशप का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।” बेटे यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू पर सुनीता ने कहा, "मैंने हमेशा अपने बच्चों को अपनी पहचान बनाने और अपने पिता की छाया में नहीं रहने के लिए कहा है। यश ने पहले ही ढिशूम, बागी और किक 2 जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। मैंने उससे कहा था कि तुम खुद यशवर्धन बनके दिखाओ। गोविंदा बनके मत दिखाओ। गोविंदा अपनी जगह है उसके जैसा कोई होगा भी नहीं।” अब सुनीता आहूजा के बयान से साफ नजर आ रहा है कि गोविंदा और उनके बीच सब कुछ ठीक है।