बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों का गवाह रहा आइकॉनिक RK Studio को लेकर अब खबर सामने आई है कि एक्टर राजकपूर के नाम पर बना RK Studio बस यादों में सिमट कर रह जाएगा। खबरों के मुताबिक, कपूर परिवार ने इसे बेचने का फैसला कर लिया है। इसे बेचने के पीछे यह वजह बताई जा रही है कि भविष्य में जायदाद को लेकर कानूनी पचड़ो से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस स्टूडियो की स्थापना राजकपूर ने साल 1948 में की थी। RK Studio ने दर्शकों को ऐसी फिल्में दी हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। तो आइए बताते है इन फिल्मों के बारे में ।