1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर बन सुष्मिता सेन ने शेयर की फोटो, कहा- ‘ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी’

कुछ समय पहले सुष्मिता सेन पनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही थीं और ब क बार फिर अदाकारा चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह उनका नया लुक है। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनका चौंका देने वाला लुक नजर आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 6 Oct 2022, 12:12 PM IST

sushmita sen first look as transgender activist gauri sawant in a drama series revealed

sushmita sen first look as transgender activist gauri sawant in a drama series revealed

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की ‘आर्या’ (Aarya) वेब सीरीज दर्शकों की फेवरेट रही है। इस सीरीज के अबतब दो सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में सुष्मिता ने शानदार एक्टिंग कर सभी को अपना फैन बनाने में कामयाब रही। अब एक्ट्रेस नई वेब सीरीज में आने की तैयारी कर रही हैं, जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने रिवील कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी यह सीरीज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत (Gauri Sawant) पर आधारित है।

ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती नजर आएंगी। सुष्मिता सेन को ट्रांसजेंडर के अवतार में देखना उनके फैन्स के लिए खास होने वाला है। सुष्मिता सेन का यह अवतार देख हर कोई हैरान है और इस सीरीज का इंतजार कर रहा है।

सुष्मिता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मुझे एक खूबसूरत व्यक्ति के जीवन को चित्रित करने का मौका मिला। इससे सौभाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती। सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी !

यह भी पढ़ें- उदित नारायण को पड़ा दिल का दौरा?

पोस्टर में एक्ट्रेस का लग ही रूप देने को मिल रहा है। इसमें सुष्मिता के तेवर बदले बदले नजर आ रहे हैं। पोस्टर में साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माला पहनकर सुष्मिता टफ लुक में नजर आ रही हैं। सुष्मिता के स लुक ने सभी को इंप्रेस किया है। पोस्टर में उनका किरदार उभर कर आया है।

गौरी सावंत ने न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें समाज में इज्जत और सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक वेब सीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को दिखाया जाएगा।

अदाकारा को वेबसीरीज की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। वो अपने आर्या के किरदार से बाहर आकर कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहती हैं। उन्हें गौरी का किरदार बेहद पसंद आया है।

वेबसीरीज के निर्देशन का कार्यभार मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव के कंधे पर है. बताया जा रहा है कि यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर रिलीज किया जाएगा। ग्लोबल स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और मीडिया सॉल्यूशंस के बैनर तले अर्जुन सिंग बारान और कार्तिक डी निशंदर इसे प्रोड्यूस करेंगे। सीरीज में कुल 6 एपिसोड होंगे।

सुष्मिता सेन वेब सीरीज की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू करने जा रही हैं। सुष्मिता सेन, इस वेब सीरीज को पूरा करने के बाद ही अपनी हिट वेब सीरीज 'आर्या 3' पर काम शुरू करेंगी।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाने पर भड़के अभिषेक बच्चन!