कुछ दिनों पहले अतरंगी एक्ट्रर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पैपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साथ ही एक्टर की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हो रही है. इतना ही नहीं रणवीर के खिलाफ मुंबई में एक एनजीयो और शख्स ने 'अश्लीलता कानून' 67(A) में FIR दर्ज करवाई है. इसके अलावा भी एक्टर पर महिलाओं की भवानाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है. रणवीर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(A) के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.