1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर खुश हुईं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन

अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों की वजह से स्वरा भास्कर चर्चाओं में रहती हैं। वो बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं, और यही वजह है कि वह फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Feb 2022, 9:21 PM IST

संसद में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर खुश हुईं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन

संसद में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर खुश हुईं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन

संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार, 2 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने बेरोजगारी, चीन और पेगासस जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया। उनके इस भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़ें-बड़ें सितारे भी अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

राहुल गांधी का ये भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पूजा भट्ट और सिमी गरेवाल के साथ ही स्वरा भास्कर ने भी कांग्रेस नेता के भाषण को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने इसे 'सॉलिड स्पीच' बताया है। उन्होंने लोकसभी ने लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए स्पिच को लेकर ट्वीट कर लिखा है, 'राहुल गांधी ने कल लोकसभा में सॉलिड स्पीच दिया, उन्होंने असंगठित क्षेत्र की दुर्दशा, बेरोजगारी, छात्र आंदोलन, भारत की विविधता का सम्मान करने की जरूरत, किसान आंदोलन, सरकार का अधिनायकवादी रवैया, राज्य के संस्थानों का क्षरण, पेगासस और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।'

यह भी पढ़ें: हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुनील ग्रोवर


स्वरा भास्कर से पहले पूजा भट्ट और सिमी गरेवाल भी राहुल गांधी के भाषण की तारीफ कर चुकी हैं। पूजा भट्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक ट्वीट को रीट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ठीक बिंदु पर आश्वासन दिया। गरिमापूर्ण।'

आपको बता दें, राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं था। उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि हिंदुस्तान में युवा रोजगार की मांग रहा है और सरकार नहीं दे पा रही है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !