2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को मुम्बई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल से आज दोपहर 3.15 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक हफ्ते पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Feb 2022, 7:51 PM IST

हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुनील ग्रोवर

हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। उनके हार्ट में ब्लॉकेज था। अस्पताल से बाहर आते हुए सुनील ग्रोवर की पहली झलक सामने आई है। तस्वीर में सुनील हाथों से हार्ट बनाते हुए पैपराजी को पोज दे रहे हैं।

टेलीविजन शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में 'गुत्थी' और 'द कपिल शर्मा शो' में 'डॉक्टर गुलाटी' व 'रिंकू देवी' के रूप में अपनी भूमिका के लिए पॉपुलर कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर की बुधवार को हार्ट सर्जरी हुई है। सुनील ग्रोवर के इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द और हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनका जब एंजिओग्राफी किया गया तब पता चला कि उनके दिल में तीन बड़े ब्लॉकेज हैं। जिसके बाद सर्जरी करने का फैसला किया गया।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। जहां मालूम पड़ा कि कॉमेडियन का Heart Enzyme (Teoponin T) लेवल बढ़ा हुआ था। उन्हें NSTEMI (एक प्रकार का हार्ट अटैक) था। पर्दे पर सबको हंसाने वाले एक्टर अंदर से इतने बीमार थे और उन्होंने इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगने दी।

यह भी पढ़ें: पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह से कहा- 'पिट जाएगी', जानिए ऐसा क्या हुआ


अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें यह भी पता चला कि उन्हें कोरोना हो रखा है। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को मेडिसिन पर रखा गया। फिर 12 दिन बाद उनका Coronary Angiogram किया गया, जिसके बाद उन्के हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात सामने आई। दिल में ब्लॉकेज की बात मालूम पड़ने पर सुनील ग्रोवर ने कार्डिक सर्जन डॉक्टर रमाकांत पांडा से कंसल्ट किया। उन्होंने एक्टर को बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी। इसके बाद उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई। 7 दिन तक उन्हें अस्पताल में रखा गया था। और आज 3 फरवरी को उनके ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल के बाहर आते ही उनकी पहली झलक लोगों को देखने को मिली। उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाकर और हार्ट बनाकर पोज दिए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को दुआ करने के लिए धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !