Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 1: शुक्रवार को एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। पहले दिन ही फिल्म का कलेक्शन औंधेमुंह गिरा है। इसमें रणदीप हुड्डा वीर दामोदर सावरकर के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म में अंकिता लोखंडे भी हैं। वह वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई बनी हैं। फिल्म ओपनिंग पर मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आइये जानते हैं पहले दिन क्या हुई कमाई...