scriptअनजान बुजुर्ग महिला को एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने डोनेट किए प्लेटलेट | Taapsee Pannu Donate Platelets To Stanger Old Lady | Patrika News

अनजान बुजुर्ग महिला को एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने डोनेट किए प्लेटलेट

Published: Mar 27, 2021 10:02:16 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी ने एक अनजान बुजुर्ग महिला की मदद की है। उन्होंने प्लेटलेट्स डोनेट की है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

Taapsee Pannu Donate Platelets To Stanger Old Lady

Taapsee Pannu Donate Platelets To Stanger Old Lady

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। वह बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से भी जानी जाती है। इसी के साथ तापसी नेक काम करने में भी कभी पीछे नहीं रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक बुर्जुग महिला की मदद की है। इस खबर को जानने के बाद सोशल मीडिया पर तापसी की खूब तारीफ हो रही है। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर तापसी पन्नू ऐसा क्या है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।

https://twitter.com/taapsee?ref_src=twsrc%5Etfw

डोनेट की प्लेटलेट्स

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने तापसी की खूब तारीफ की। तिलोत्तमा ने लिखा तापसी की तारीफ में कहा कि “उन्होंने कभी भी तापसी के साथ काम नहीं किया और ना ही वह कभी उनसे मिली हैं, लेकिन बावजूद इसके वह बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि तापसी एक मेहनती और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। साथ ही तिलोत्तमा ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि तापसी ने एक बुजुर्ग महिला को प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं। एक्ट्रेस ने तापसी को सोना बताया साथ ही उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।”

https://twitter.com/taapsee/status/1375456387975630854?ref_src=twsrc%5Etfw

तापसी पन्नू ने किया रिप्लाई

एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए तापसी ने लिखा कि ‘उन्हें खुशी है कि वह यह काम कर पाईं। हर किसी को यह मौका नहीं मिलता है, लेकिन उन्हें किसी की जान बचाने का मौका मिला। तापसी ने उस काम को उनकी बड़ी उपलब्धि बताया।’

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन को लेकर Kangana-Taapsee की जुबानी जंग जारी, ‘धाकड़ गर्ल’ ने एक्ट्रेस को कहा- ‘बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच’

tillotama shome

दोस्त की दादी को दी प्लेटेलेट्स

तापसी पन्नो ने जिस बुजुर्ग महिला को प्लेटेलेट्स दीं दरअसल वह तिलोत्तमा के दोस्त की दादी थीं। जी हां, इस बात की जानकारी खुद तिलोत्तमा ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त की दादी को प्लेटेलेट्स की जरूरत थी। तापसी ना तो उन्हें जानती थीं और ना ही उनकी फ्रेंड को। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने उनकी मदद की। एक्ट्रेस तिलोत्तमा की बात करें को ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक चर्चित फेस है। वह एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ ‘मेंटलहुड’ सीरीज़ और इमरान खान संग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम कर चुकी हैं।

Taapsee Pannu

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म

वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस बार तापसी एक या दो फिल्में लेकर नहीं आ रही हैं। बल्कि वह करीबन पांच फिल्मों में दिखाई देंगी। जी हां, जिनमें शाबाश मिट्ठू, लूप लपेटा, हसीन दिलरुबा, दोबारा, और रश्मि रॉकेट जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में फिल्म लूप लपेटा का टीज़र रिलीज़ हुआ था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो