12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफीना के बेटे तैमूर अली को बर्थडे गिफ्ट में मिला जंगल

निसंदेह करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान बी-टाउन का सबसे क्यूट बच्चा है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 21 Dec 2017, 4:43 PM IST

Taimur_Ali_Khan

Taimur_Ali_Khan

निसंदेह करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान बी-टाउन का सबसे क्यूट बच्चा है। सैफीना ने 20 दिसंबर को अपने बेटे तैमूर का पहला बर्थडे पटौदी पैलेस में मनाया। लिटिल पटौदी नवाब तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पूरा कपूर और खान परिवार मौजूद रहा है। कई लोगों ने तैमूर को बर्थडे गिफ्ट देते हुए जन्मदिन की शुभकामाएं दी। लेकिन इस बीच तैमूर को एक अनोखा गिफ्ट मिला जिसकी कल्पना किसी ने सपने में भी नहीं की होगी।

#taimursfirstbirthday💙💙💙#birthdayfun🎉 📸 @thehouseofpixels

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

जी हां, आप ने भी नहीं की होगी। वैसे तो तैमूर नवाब फैमिली में पैदा हुए हैं। उनके बाप-दादा के पास पैसे की कोई कमी नहींं है। वह करोड़ों रुपए की संपत्ति के वारिश हैं। लेकिन तैमूर को पहले बर्थडे पर मिला गिफ्ट भी कई करोड़ों का है। इससे पहले सैफ ने अपने बेटे चिल्ड्रेन्स डे पर 1.30 करोड़ रुपए की महंगी कार गिफ्ट की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि तैमूर को क्या नया गिफ्ट मिला और किसने किसने दिया?

दरसअल, तैमूर को ये सबसे अनोखा तोहफा मम्मी करीना की न्यूट्रिशियन रुजुता दिवेकर ने दिया। उन्होंने गिफ्ट के तौर पर तैमूर को उनके नाम का 1000 Sqft का जंगल दिया है। उन्होंने इस जंगल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बोर्ड पर लिखा है-'तैमूर अली खान पैटोदी फॉरेस्ट'

उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा है-'ए लिटिल फॉरेस्ट फॉर तैमूर'। उन्होंने बताया कि यह सोनावे (मुंबई से करीब 50 किलो दूर) पर स्थित है। यह जंगल 1000 Sqft में फैला है, जिसमें 100 पेड़ हैं। रुजुता ने लिखा, 'एक छोटे बच्चे को चिड़िया, तितलियों को करीब से देखना काफी अच्छा लगता है, इसलिए मैंने इन सबसे भरा एक छोटा-सा जंगल तैमूर को बर्थडे गिफ्ट के रूप में दिया है। उम्मीद है जब वह बड़ा होगा तो इस जंगल में मौजूद अलग-अलग पेड़ों को देखकर बेहद खुश होगा।'

1000 Sqft में फैले इस जंगल में 3 जामुन, 1 कटहल, 1 आंवला, 40 केले, 14 सहजन, 1 कोकम, 1 पपीता, 5 सीताफल, 2 रामफल और 2 नींबू के पेड़ हैं। इसके अलावा मिर्ची, हल्दी, लेहसुन और कई तरह के फूलों की खेती भी की गई है।

#taimursfirstbirthday💙💙💙 😘😘

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

बता दें, पटौदी पैलेस में रखी गई पार्टी में सैफ-करीना के करीबी मौजूद थे। तैमूर ने मम्मी-पापा और दादी-नानी के साथ मिलकर अपना केक काटा। शर्मिला टैगोर, बबिता, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर , अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण कपूर समेत कई सेलेब्स जश्न का हिस्सा बने। बता दें कि तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था।

#familygoals👪 #familyovereverything💯 #familycomesfirst @therealkarismakapoor

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

Taimur cuts cake with his parents and grand mothers 😍🍰💗

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on