
तस्वीरों में कैद हुई 'छोटे नवाब' की शरारत, तैमूर अली खान ने पैपराजियों पर साधा निशाना
तैमूर अली खान और उनके छोटे भाई जेह अली खान अपने मम्मी-पापा के साथ कही घूमने निकलते हैं तो उन्हें पैपराजी उनको स्पॉट कर लेते हैं। ऐसे ही फिल्हाल में दोनों भाई अपने पैरेंटस के साथ घुमने निकले, तो उन्हें पैपराजियों ने स्पॉट कर लिया। उस दौरान नन्हें जेह कैमरे की तरफ टुकुर-टुकुर देखते हुए पाए गए। तो वहीं उनके बड़े भाई यानी तैमूर अली खान पैपराजियों को अपनी खिलौने वाली गन से निशाना साधते हुए तस्वीरों में कैद हो गए।
नन्हें जेह अली खान की ली गई इन तस्वीरों पर हर किसी को प्यार आ जाएगा। इन तस्वीरों से आप अपनी निगाहें हटा ही नहीं पाएंगे। फोटोज में जेह अली खान की क्यूटनेस को देख किसी की भी नजर उनसे नहीं हटेंगी। इन तस्वीरों में जेह अली खान लगातार कैमरे की तरह देखे जा रहे हैं। क्यूट जेह अली खान की नजर कैमरे से हट ही नहीं रही। जेह अली खान के साथ उनके भाई तैमूर अली खान भी वहां मौजूद थे। जो अपने भाई को कैमरे में कैद करते हुए देख मीडिया पर्सन्स की ओर बंदूक तान दी थी। ये तस्वीरें तब की हैं जब तैमूर अली खान अपने मम्मी और पापा और भाई जेह के साथ अपने नाना रणधीर कपूर के घर पर वीकेंड लंच करने पहुंचे थे।
अपने नाना के घर के पहुंचने पर जब पैपाराजियो ने तैमूर की तस्वीरें लेनी शुरू कि तो उन्होंने अपनी खिलौने वाली बंदूक का मुंह उनकी तरफ कर दिया। तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज से लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आते रहते हैं। बीते दिनों भी तैमूर पैपाराजियों के साथ मस्ती करते नजर आए थे। अब वो जैसे जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं।
यह भी पढ़े -विराट कोहली के कैप्टेंसी छोड़ने पर अनुष्का शर्मा की पोस्ट
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सैफ अली खान जल्द हीं 'आदिपुरुष', 'गो गोवा गॉन 2' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। तो वहीं करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़े - 26 जनवरी पर शाहरुख खान फैंस को देंगे बड़ी खुशखबरी
Published on:
16 Jan 2022 11:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
