
,
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता फिल्मों के अलावा मीटू अभियान में नाना पाटेकर पर आरोप लगा सुर्खियों में रही हैं। साथ ही वह बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी कमर कस रही हैं। हाल ही में तनुश्री ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में उनके जीवन से जुड़ा एक किस्सा है, जो फैंस को झकझोर देता है। आइए जानते हैं उनके जन्म से जुड़े इस किस्से के बारे में:
'मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए कह दिया था'
तनुश्री ने एक बार टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में यह किस्सा बयान किया था। इस बातचीत में तनुश्री ने बताया था,'मैं प्रीमैच्योर बेबी थी, मेरा जन्म सातवें महीने में हो गया था। मेरे जन्म के बाद, मालूम चला कि मुझे गंभीर पीलिया है और डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर दिए, मेरे पैरेंट्स को मेरे अंतिम संस्कार के लिए तैयार रहने को कह दिया गया। लेकिन जैसा कि भाग्य को मंजूर था, मैं बच गई और हैल्दी बेबी की तरह रही।'
लोकल ट्रेन ने कुचल दिया होता
एक्ट्रेस ने इसी तरह का एक और किस्सा शेयर किया जिसमें वह करीब-करीब मौत उनके पास से गुजरी। यह उन दिनों की बात है जब वह मॉडलिंग करती थीं, मिस इंडिया 2014 नहीं बनी थी। एक्ट्रेस के अनुसार, वह और उनकी फ्रेंड्स पैदल ट्रेन ट्रेक को पार कर रही थीं। ट्रेन थोड़ी ही दूर थी कि अचानक उनके फ्रेंड्स ने एक्ट्रेस को नीचे बैठने के लिए सिर पर दबाव बनाया। ट्रेन पास होने तक वे लोग पटरी और बैरीकेड्स के बीच गैप में बैठे रहे। हालांकि इतनी जगह थी कि ट्रेन जाने तक रूकने में दिक्कत नहीं आई। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस दौरान एक मिनट के लिए उनकी सारी जिंदगी आंखों के सामने मूवी की तरह आ गई। ऐसा लगा जैसे कहीं से ये इशारा था।
बॉलीवुड में वापसी की तैयारी
मीटू अभियान में सुर्खियों में रहने और उनके मामले के ठंडे पड़ जाने के बाद, अब तुनश्री फिल्मों में वापसी की तैयारी में लगी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के कई ऐसे वीडियोज सामने आए, जिसमें उनका वजन कम हुआ दिखाई दिया। हाल ही कुछ फोटोज तनुश्री ने शेयर की थीं, जिसमें वह खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस पहले भी दावा कर चुकी हैं कि इंडस्ट्री में उनके कई ऐसे मित्र हैं जो उनके साथ काम करना चाहते हैं। सही मौका आने पर वह उनके साथ काम करेंगी। बता दें कि मीटू अभियान में अपनी आपबीती रखने से पहले तनुश्री अमरीका में रह रही थींं। वहां उनकी लाइफ में मूवीज के लिए कोई जगह नहीं थी, वह आध्यात्म के रास्ते पर निकल गई थीं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक संदेश वाले वीडियो शेयर करती हैं। उन्होंने कई बार इस तरीके के सार्वजनिक कार्यक्रम भी किए हैं।
Published on:
20 Mar 2021 09:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
