जी हां, हाल में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने कुछ महिलाओं की फोटो साझा की है. फोटो में सभी महिलाएं 'गंगूबाई' बन कर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. इन्हीं में एक फोटो थाईलैंड की एक महिला की भी है. खासा बात ये है कि इस महिला की उम्र करीबन 60 से 70 के बीच होगी, लेकिन महिला ने 'गंगूबाई' के सारे पोज को कॉपी किया है और अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया. थाईलैंड की इस लेडी ने सफेद कपड़ों के ऊपर व्हाइट चिकनकारी दुपट्टा सिर पर ओढ़ा, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, लाल लिपस्टिक, काला चश्मा, हैंडबैग.