
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से नवाजे गए शाहरुख खान के करोड़ों से भी ज्यादा की संख्या में फैन फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं। ये बात हर कोई जानता है कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरूआत एक टीवी शो 'सर्कस' से की थी. उस दौर में शाहरुख खान का ये शो दूरदर्शन पर आया करता था, लेकिन आज शाहरुख खान वो शख्सियत बन चुके हैं कि अब लोग उनके जैसा बनने का सपना देखते हैं और उनको फॉलो करते हैं।
शाहरुख खान के जीवन से जुड़ी बहुत सी बाते ऐसी हैं, जिनको बेहद कम लोग जानते हैं। आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी ही खास बातें बताने जा रहे हैं। क्या आप लोग जानते हैं कि शाहरुख खान के फिल्म करियर की शुरूआत हेमा मालिनी ने करवाई थी। जी हां, हेमा मालिनी ने अपनी पहली डायरेक्टेड फिल्म में शाहरुख खान को साइन किया था, जिससे उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई थी।
‘दिल आशना है’ के लिए हेमा ने लिया था स्क्रीन टेस्ट
हेमा मालिनी ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म साल 1992 में बनाई थी, जिसका नाम ‘दिल आशना है’ था। इस फिल्म के लिए पहली बार हेमा ने शाहरुख को बतौर हीरो लेने के लिए स्क्रीन टेस्ट लिया था और तब वो इस इस बात को लेकर काफी दुविधा में थीं कि उनको लेना चाहिए या नहीं।
हेमा को नहीं पंसद आए थे किंग खान
बाताया जाता है कि पेहली नजर में हेमा मालिनी को शाहरुख खान पसंद नहीं आए थे। इतना ही नहीं हेमा मालिनी को शाहरुख खान के बाल और जल्दी-जल्दी बोलने का स्टाइल बिल्कुल पंसद नहीं आया था। ये पहली बार था जब हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र से शाहरुख खान को लेकर बात की थी और कहा था कि वो बेहिचक शाहरुख को फिल्म में ले सकती हैं।
फिल्म से इंडस्ट्री में छा गए शाहरुख
हेमा मालिनी की डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'दिल आशना है' बॉक्सऑफिस पर फीकी साबित हुई, लेकिन इस फिल्म से शाहरुख खान अपने दमदार अभिनय को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर छा गए और वो पहला मौका था जब उनकी फैंस फॉलोइंग शुरू हुई।
इस फिल्म में पहली बार साथ किया काम
इसके बाद हेमा मालिनी और शाहरुख खान ने पहली बार साल 2000 में रिलीज फिल्म ‘हे राम’ में साथ काम किया। दोनों की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 2004 में फिल्म ‘वीर ज़ारा’ में दोनों ने साथ स्क्रीन शेयर की। दोनों की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Published on:
5 Dec 2021, 6:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.