सोहेल खान ने बताया कि सीमा खान से शादी के लिए हमें मौलवी साहब को घर बुलाना था, ऐसे में उन्होंने अपने दोस्तों को मस्जिद भेजा। रास्ते में उन्हें एक मौलवी मिला जो मस्जिद की तरफ जा रहे थे। ऐसे में सोहेल के दोस्तों ने उन्हें किडनैप कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। मौलवी साहब जब घर आए तो एक्टर सोहेल खान और सीमा सामने बैठी हुए थे। उस वक्त वह काफी नाराज थे, लेकिन तभी कमरे से सोहेल खान के पिता सलीम खान बाहर निकले। सलीम खान को देखते ही मौलवी साहब ने कहा कि यह हरकत सिर्फ आपके बेटे ही कर सकते हैं। मौलवी साबह की यह बात सुनने के बाद सभी काफी हैरान हुए थे।