बॉलीवुड में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। बच्चन परिवार का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। अमिताभ और जया के पास कुल 10.01 अरब यानी 1000 करोड़ की संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास कई घर और प्रॉपर्टी भी हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बच्चन परिवार का एक हिस्सा ऐसा भी है, जो पैसे-पैसे को मोहताज हैं। हरिवंशराय बच्चन के जाने के बाद इस परिवार की किसी ने भी सुध नहीं ली। अब यह परिवार बहुत गरीबी में अपने दिन गुजार रहा है। यहां तक की बच्चन परिवार का यह हिस्सा दो वक्त की रोटी के लिए भी तरस रहा है। आप सोच रहे होंगे कि बच्चन परिवार में ऐसा कौन है जिसकी ऐसी हालत है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के बुआ के परिवार के बारे में। जहां एक तरफ अमिताभ और उनके बच्चे ऐशो आराम का जीवन बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमिताभ की बुआ के बेटे का परिवार दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हैं। इस शख्स का नाम है अनूप रामचंद्र। यह अमिताभ बच्चन की बुआ के बेटे हैं। बच्चन परिवार से इतना बड़ा रिश्ता होने के बावजूद भी रामचन्द्र अपनी जिन्दगी में अभी तक कुछ भी नहीं कर पाए हैं।