6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूब गई आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, वीकेंड में कमाए मात्र…

मीडिया रिपोर्टस में इस मूवी का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:09 AM IST

thugs of hindostan complaint against aamir khan in court

thugs of hindostan complaint against aamir khan in court

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। भले ही फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है लेकिन कमाई में लगातार गिरावट से निर्माताओं के सामने फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल पड़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस में इस मूवी का बजट करीब 300 करोड़ बताया जा रहा है। ताजा बॉक्स ऑफिस के आकड़ों की बात करे तो फिल्म ने अब तक कुल 123 करोड़ रुपए कमाए हैं।

कमाई में लगातार गिरावट जारी
बता दें कि रविवार को 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने लगभग 16.50 से 17 करोड़ के बीच की कमाई की है, जो इसके पिछले दिनों से काफी कम है। मूवी ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश के मुताबिक इससे पहले फिल्म ने शनिवार को 22.75 और शुक्रवार को कुल 28.25 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया था। रिलीज के दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म ने कुल 50.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी।

हुआ 'रेस 3' जैसा हाल
आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' का हाल सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3' जैसा हो गया है। बता दें कि सलमान की फिल्म 'रेस 3' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही थी। रिलीज वाले दिन 'रेस-3' ने बंपर कमाई की लेकिन खराब ऑडियंस रिव्यू के चलते फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं बटोर सकी और दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में गिरावट शुरू हो गई थी।