बॉलीवुड एक्टर और डांस किंग टाइगर श्रॉफ की एक्टिंग और डांस का कोई जवाब नहीं है। टाइगर की हर फिल्म में उनका एक डांस नंबर दर्शकों को जरूर देखने को मिलता है। यही नहीं जिस तरह हर स्टार का डांस स्टाइल अलग है ठीक वैसे ही टाइगर का अपना एक अलग ही स्टाइल है। टाइगर अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर अपनी डांस की कुछ वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ घंटों पहले ही टाइगर ने अपना एक नया डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक हॉलीवुड सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं।