script‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘बबीता जी’ इन 5 फिल्मों में आ चुकी हैं नजर | TMKOC' fame 'Babita ji' has worked in these 5 films | Patrika News
बॉलीवुड

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘बबीता जी’ इन 5 फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अपनी खूबशूरती के साथ साथ अपनी एक्टिग से भी जीत लेती हैं दिल

Jan 04, 2022 / 05:13 pm

Sneha Patsariya

munmundutta
सब टीवी के पसंदीदा सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों की पहली पसंद है। इस सीरियल का हर कलाकार अपने आप में खास है। इस सीरियल को हर उम्र का दर्शक देख सकता है। इस शो से जुड़े कलाकारों के बारे में दर्शक सब कुछ जानना चाहते हैं। जाने भी क्यों ना यह कलाकार सालों से सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन गोकुलधाम में बबीता जी की कुछ ज्यादा ही चाहने वाले हैं। सिर्फ शो में ही नहीं सोशल मीडिया पर भी बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की काफी लंबी फैंन फॉलोइंग हैं।
मुनमुन दत्ता अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता खूबशूरत होने के साथ साथ एक अच्छी अदाकारा भी हैं। क्या आपको पता है कि मुनमुन दत्ता कभी कमल हासन संग भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। मुनमुन ने करीब पांच अलग-अलग भाषाओं में फिल्में की हैं। तो चलिए जानें ये फिल्म कौन सी हैं।
यह भी पढ़ें

मुनमुन दत्ता सिर्फ गोकुलधाम तक ही सीमित नहीं हैं। वह बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों बबीता जी के काम को खूब सराहा गया। मुनमुन दत्ता ने साल 2005 में मुंबई एक्सप्रेस में कमल हासन संग स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म अभिनेत्री के काम को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिर मुनमुन दत्ता को साल 2006 में पूजा भट्ट के निर्देश में बनी फिल्म हॉलीडे में नजर आई थी। इसी के साथ साल 2014 में मुनमुन बंगला फिल्म अमर आकाश मेघ ब्रिष्टी में भी नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें

अभिषेक की शरारतों से नाराज होकर शाहरुख खान ने जो कहा, यह सुन Big B का यूं था रिएक्शन

यहि नही बबीता जी ने एक और बंगला फिल्म में अपना जादू चलाया हैं वह मुन गांधी नुहेन नाम की बंगाल फिल्म में भी 2016 में नजर आई थीं। और वर्ष 2018 में द लिटिल गॉडेस में भी मुनमुन मेनलीड में दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। अब बबीता जी के चाहने वालों को उऩकी अगली फिल्म का इंजतार हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि मुनमुन एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। बबिता के किरदार में मुनमुन की अदाओं और उनकी अदायगी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। साल 2008 से ही वह इस शो को हिस्सा हैं। बीते 13 साल से मुनमुन बबीता बनकर फैंस का दिल जीत रही हैं। इसी एक किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया है।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘बबीता जी’ इन 5 फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो