
top 6 bollywood star kids who are step brother and sisters
रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। पूरे साल भाई-बहन से कितना भी लड़ले, उसे परेशान कर ले लेकिन राखी पर दोनों इस त्यौहार को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। भाई छोटा हो या बड़ा अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। वहीं बहन अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। बॅालीवुड इंडस्ट्री के लिए भी ये दिन बेहद खास है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे परिवार हैं जहां भाई-बहन सौतेले जरुर हैं लेकिन दोनों के बीच सगे भाई-बहनों से भी ज्यादा अच्छी बॅान्डिंग है। तो आज हम उन्हीं खास रिश्तों से आपको रूबरू करवाएंगे।
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया और पूजा भट्ट सौतेली बहने हैं। आलिया महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं वहीं पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं। आलिया और पूजा में 21 साल का अंतर है, ऐसा बताया जाता है कि दोनों के बीच सगी बहनों से ज्यादा प्यार है। पूजा और आलिया को अक्सर साथ स्पॅाट किया जाता है।
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर
एक्टर अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी के बेटे हैं, वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन अपनी दोनों बहनों के काफी करीब आ गए है। 21 साल में ऐसा पहली बार होगा जब जाह्नवी और खुशी अर्जुन को राखी बांधेंगे।
सारा अली खान और तैमूर अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के 3 बच्चे हैं। इब्राहिम, सारा और तैमूर। सारा और इब्राहिम सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चे है, वहीं तैमूर सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर के बेटे हैं। लेकिन सारा और इब्राहिम तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत ख्याल रखते हैं।
आर्य बब्बर और प्रतीक बब्बर
बॉलीवुड एक्टर रहे राजनेता राज बब्बर के दो बेटे हैं आर्य और प्रतीक बब्बर। प्रतीक राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं आर्य नदीरा बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक अपनी नानी के साथ रहे हैं लेकिन वो सौतेले भाई आर्य के भी बेहद करीब हैं। दोनों भाइयों में बेहद प्यार है।
जुनैद, ईरा और आजाद खान
जुनैद और ईरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। वहीं आजाद आमिर की दूसरी पत्नी किरन राव के बेटे हैं। पर जुनैद और ईरा अपने छोटे भाई आजाद को बहुत प्यार करते हैं। दोनों की उम्र में काफी अंतर भी है।
त्रिशाला, शहरान और इकरा
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के 3 बच्चे हैं। त्रिशाला उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं जो अपनी मासी के साथ विदेश में रहती है। वहीं संजय की दूसरी पत्नी के दो बच्चे हैं शहरान और इकरा। दोनों बच्चे और त्रिशाला की उम्र में 20 साल से ज्यादा का फर्क है।
Published on:
21 Aug 2018 12:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
