बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना उन सितारों में गिनी जाती हैं जो हर मुद्दे पर अपनी निष्पक्ष राय रखने के लिए जानी जाती हैं। सामजिक और राजनेतिक मुद्दों पर गंभीर तरीके से सबके सामने रखना अपना पक्ष रखना तो इन्हें आता हीं है, साथ ही वो अपने पति अक्षय कुमार को भी नहीं बख्शतीं है, आपने भी उन्हें कई बार अक्षय की आलोचना करते सुना होगा। अब जब ट्विंकल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है तो उनको भी इस वीडियो पर आलोचनाओं के साथ-साथ मजेदार कमेंट करते हुए उनके फैंस दिखाई दे रहे हैं।