बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई बार अपनी पोस्ट और ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया कि वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने एक पुराना वाक्या शेयर किया। उदय ने लिखा कि वह उस रात अपने कमरे में बिस्तर पर एक महिला डायरेक्टर को देखकर घबरा गए थे।