बिग बॉस ओटीटी फेम और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसके चलते उनको ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है. इसके अलावा उनकी काफी अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है, जो उनको काफी फॉलो करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर भी करीबन 3 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं, जो लगातार बढ़ती जी रही है. वो हमेशा अपने फैंस के बीच अपने स्टाइल के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करके फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं.