अपने एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर हर किसी को चौंका दिया था. इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'जब वो 11वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब उनकी एक फोटो को एडल्ट साइट पर डाल दिया गया था'. उर्फी ने बताया था कि 'जिस जगह और समय ने उनके साथ ये हुआ था तब लड़कियां को छोटे कपड़े या जिंस टॉप पहना पसंद नहीं किया जाता था, लेकिन मैंने एक डिप नेक टॉप में फोटो क्लिक कर अपने फेसबुक पर डाली थी, जिसके बाद उसको किसी ने पॉर्न साइट पर डाल दिया था. ऐसा होने के बाद रिश्तेदार उन्हें पोर्न स्टार कहने लगे थे'.