23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्वशी रौतेला ने नाम के साथ किया बड़ा खुलासा! बताया- डेटिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं ये 2 बड़े एक्टर

Urvashi Rautela React Dating App: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बड़ा राज खोला है। उन्होंने साफ बताया है कि डेटिंग ऐप पर वो 2 एक्टर कौन है जो इसपर मौजूद हैं।

2 min read
Google source verification
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Dating App: क्रिकेटर ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कही जाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक बड़ा इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उन्होंने जो कहा उसे सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। उन्होंने उन 2 बड़े स्टार्स के नाम बताए हैं जिनकी डिटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनी हुई है। उर्वशी ने ये खुलासा उस समय किया है जब पहले से ही सोशल मीडिया पर कुछ सेलेब्स के डेटिंग एप की प्रोफाइल वायरल हो रही है। इसमें ऋतिक रोशन का नाम भी सामने आया हुआ है।

उर्वशी रौतेला ने डेटिंग ऐप को लेकर किया बड़ा दावा (Urvashi Rautela React Dating App)

उर्वशी अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब एक बार फिर वह खबरों में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद डेटिंग ऐप इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि राया नाम के डेटिंग ऐप पर बहुत सारे अन्य सेलेब्स भी हैं। उन्होंने इनमें से कुछ सेलेब्स के नाम भी रिवील किए हैं। उर्वशी रौतेला ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं राया (डेटिंग एप) पर हूं, लेकिन सिर्फ अपने दोस्तों के लिए, किसी और चीज के लिए नहीं।”

उर्वशी रौतेला ने कहा- ऋतिक और अर्जुन भी करते हैं ये ऐप इस्तेमाल

उर्वशी ने आगे कहा, "इस डेटिंग ऐप पर ऋतिक रोशन भी हैं। मैंने तो आदित्य रॉय कपूर को भी देखा है एप पर, राया पर तो और भी कई सारे सेलेब्स हैं।” ऐसे में उर्वशी से पूछा कि क्या आपने उन स्टार्स को राइट स्वाइप किया है? उर्वशी बोलीं, “मेरे पास पहले से ही उनके नंबर हैं। मुझे राइट स्वाइप करने की क्या जरूरत है? अगर मुझे उनसे मिलना होगा और उनके पास टाइम होगा तो हम यूं ही मिल लेंगे और हां, राया पर सेलेब्स को रिक्वेस्ट भेजने के लिए फीस भी पे करनी पड़ती है।” सोशल मीडिया पर ऋतिक, अर्जुन कपूर और आदित्य राय कपूर की डेटिंग प्रोफाइल पहले से ही वायरल हो रही है। ऋतिक के बायो में लिखा है, “अभिनेता/निर्माता/उद्यमी।” वहीं अर्जुन और आदित्य के प्रोफाइल में सिर्फ एक्टर’ लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या- अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच नव्या नंदा ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- तुमने गुस्सा दिला दिया…