एक्ट्रेस की क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'आप बेहद ग्लैमरस हैं।' दूसरे ने लिखा,'कोई इतना हॉट कैसे लग सकता है।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी उर्वशी के फिगर, अदाओं और मूव्स की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वो एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी और बाद में वो एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। उर्वशी को 'ब्लैक रोज़' के साथ-साथ 'थिरुतु पायले 2' के हिंदी रीमेक में भी देखा जाएगा।