नई दिल्ली। 11 जनवरी 2021 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट कोहली ( Virat Kholi ) और अनुष्का की नन्ही परी को डेढ़ महीना हो चुका है। ऐसे में माता-पिता बनने के बाद पहली बार अनुष्का-विराट बेटी संग अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। भारत में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में विराट अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में इस बार अनुष्का ही नहीं बल्कि बेटी वामिका भी पिता को स्टेडियम में सपोर्ट करती हुई दिखाई देगी।