ये लोग दिखे विवाह स्थल पर
खबरों की मानें तो, इस लिस्ट में सेलेब डिजानइर मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। बताया जाता है कि मनीष का संबंध वरूण की मां से है, इसलिए उनको आमंत्रित किया गया है। शाहरूख खान भी मेहमानों में शामिल हैं। विवाह स्थल पर मनीष के अलावा शशांक खेतान, कुणाल कोहली का परिवार, वरूण की भतीजी अंजलि धवन को स्पाॅट किया गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को बुलाया गया है, लेकिन बोनी को नहीं। बाॅलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर और शशांक खेतान मेहमानों की लिस्ट में हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन के परिवार से किसी को नहीं बुलाया गया है। इसी तरह गोविंदा के परिवार को नाम भी नहीं है।