फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें आते रहते हैं, जिनकी जिंदगी के राज करण जौहर दुनिया के सामने खोलते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी उनको ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन हाल में उनके शो में एक ऐसा खुलासा हुआ, जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इतना ही नहीं ये खुलासा शो के 11वें एपिसोड में आए एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) द्वारा किया गया, जिससे सुनने के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भी होश उड़ गए। दरअसल, शो में वरुण ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तों को लेकर खुलासा किया है।