वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह सात साल बाद शशांक खेतान के साथ वरुण का तीसरा प्रोजेक्ट है। वहीं उनकी पहली फिल्म 'धड़क' के बाद शशांक और जान्हवी दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित इस फिल्म में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।