1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Katrina Kaif को क्या कहकर बुलाते हैं Vicky Kaushal? सुनकर आप भी कहेंगे – Awwww

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने पिछले साल के अंत में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की अपनी पत्नी को प्यार से किस नाम से बुलाते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Oct 2022, 1:14 PM IST

Katrina Kaif को ये कहकर बुलाते हैं Vicky Kaushal

Katrina Kaif को ये कहकर बुलाते हैं Vicky Kaushal

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंददीदा कपल्स में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हैं। दोनों पिछले साल दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी कुछ क्लोज फ्रेंड और परिवार के लोगों के बीच हुई। दोनों की लव स्टोरी ने तो ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरी, लेकिन दोनों की शादी और मैरिड लाइफ काफी सुर्खियों रहती है। दोनों आज साथ में काफी खुश हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की अपनी क्यूट और प्यारी पत्नी को क्या कह कर बुलाते हैं? नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताते हैं, जिसको सुनने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) के प्रमोशन के बीच किया।

कटरीना कैफ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'विक्की कौशल उन्हें प्यार से पैनिक बटन (Panic Button) कहकर बुलाते हैं'। कटरीना कैफ ने बताया कि 'उनका ये नाम रखे जाने के पीछे की वजह ये है कि वे बहुत जल्दी बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं। इसलिए विक्की ने उनका ये नाम रखा है'। कैट आगे बताती हैं कि 'उन्होंने विक्की कौशल को फिल्म 'मनमर्जियां' के सेट पर पहली बार देखा था'। कटरीना ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 'जब उन्होंने विक्की को पहली बार देखा तो वे उन्हें पहचान ही नहीं पाई थीं'।

यह भी पढ़ें: ‘Sumbul Touqeer बिना मां के बड़ी हुई...', पिता ने बेटी को लेकर कई बातों का किया जिक्र


कैट का रिएक्शन ऐसा था कि 'ये लड़का कौन है?', लेकिन किस्मत ने कौन जानता था कि ऊपर वाले ने विक्की को कटरीना कैफ की किस्मत में पहले ही लिखा दिया था'। वहीं अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो, कटरीना कैफ की जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपकमिंग फिल्म 'Phone Bhoot' में भूत के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की कौशल के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Sajid Khan ने क्यों लगाई Sumbul Touqeer को फटकार?