बता दें कि ये तो कंफर्म है कि दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब तक फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसके चलते अभी फिलहाल फिल्म के नाम का किसी को कोई अंदाजा नहीं है. ये तस्वीरें दोनों की शूटिंग के दौरान की हैं जो सेट से ही वायरल हुई हैं. वहीं अगर विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'गोविंदा मेरा नाम', 'सैम बहादुर', 'द इमोर्टल अश्वत्थामा', 'तख्त', 'लुका छुप्पी 2' और 'भूत पार्ट 2' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.