मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से मात दी। इस जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। स्टेडियम में जश्न का माहौल था। इस बीच कोहली अपने साथियों के साथ बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने भीड़ में अनुष्का को देखा। वह रुके, मुस्कुराए और उन्हें फ्लाइंग किस भेजे। उस वक्त स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस का जवाब फ्लाइंग किस में ही दिया। ये छोटा-सा लेकिन दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया।