Horror Film: हॉरर फिल्में हमें डराती हैं क्योंकि उसमें हमें वो देखने को मिलता जो हम सोच भी नहीं सकते हैं। वे हमारे उस डर को बढ़ाती हैं जो हम अंदर दफन किए बैठे हैं। लेकिन, क्या होगा अगर ऐसी हॉरर फिल्में हों जो साबित करें कि डर वास्तव में हमारी गलतियों का परिणाम है? तो ऐसी कई फिल्में हैं। कई अच्छी हॉरर फिल्में बनी हैं। कुछ फिल्में पूरी तरह से स्लेशर मॉन्स्टर जैसी डरावनी हैं, जबकि कुछ मनोवैज्ञानिक तरीके से लोगों को डराती है। बता दें कि यहां भूतिया बंगलों से लेकर दिमाग घुमा देने वाले साइकोलॉजिकल थ्रिलर, और डरावनी फिल्मों के कई जॉनर हैं, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं।