सूत्रों के अनुसार कैटरीना कैफ कुछ समय पहले मैथेमेटिशियन आनंद कुमार को लेकर ऋतिक रोशन और विकास बहल से मीटिंग करती नजर आई थीं लेकिन मेकर्स ने अब तक लीड हिरोइन फाइनल नहीं की है। ऋतिक रोशन फिल्म के लिए कोई नया चेहरा लेने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार सही रहेगा। दूसरी तरफ कैटरीना ने भी विकास के साथ फिल्म साइन करने इनकार कर दिया है, जब से वे मीटिंग से उनकी फिल्मों के बारे में जानकार आई हैं। कैटरीना इन दिनों शाहरुख के साथ आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान भी है जिसमें आमिर खान , अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी हैं।