इस शो में श्वेता ने बताया था कि वो आमिर खान के साथ साथ सलमान खान को भी बेहद पसंद करती है। उनकी भी बहुत बड़ी फैन रही हैं। श्वेता ने बताया था, 'साल 1989 में जब सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई तब मैं बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं। और वहां पर बच्चों को फिल्म देखने की इजाजत नहीं थी तब मैंने उसे वीसीआर पर देखा और उसे ऑडियो कैसेट पर रिकॉर्ड किया। मैं उसे सुनती थी। इस फिल्म में सलमान द्वारा पहनी गई 'फ्रेंड' कैप उन्हें इतनी पसंद आई थी कि वो इसी कैप को पहनने की जिद करने लगी थीं। अभिषेक ने बताया कि वो मुंबई से लंदन उनके और अपने कजिन्स के लिए बहुत सारी कैप लेकर गए थे। इसपर श्वेता ने कहा कि वो उसे अपने तकिये के नीचे रखकर सोती थीं।