अभिषेक बच्चन की सफल-असफल फिल्में
अभिषेक बच्चन के फिल्म करियर को देखें तो उनके हिस्से में कई फ्लॉप मूवीज तो कई सामान्य और कई हिट फिल्में हैं। उनकी हिट फिल्मों में 'धूम' सीरीज, 'बंटी और बबली', 'दोस्ताना', 'सरकार' सीरीज, 'बोल बच्चन' और 'ब्लफमास्टर' जैसे नाम हैं। फिल्म 'गुरु', 'युवा', 'दिल्ली 6', 'कभी अलविदा ना कहना और 'पा' में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है। उनकी असफल फिल्मों में 'द्रोण', 'तेरा जादू चल गया', 'ढाई आखर प्रेम के, 'बस इतना सा ख्वाब है', 'ओम जय जगदीश','कुछ ना कहो' और मुंबई से आया मेरा दोस्त' जैसे नाम हैं।