
Aishwarya Rai Got Emotional: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हर सिचुएशन को एक स्ट्रॉन्ग वुमेन की तरह संभालती हैं। बहुत कम ही देखा गया है कि वो अपना आपा खो बैठे या फिर अशांत हो जाएं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या राय की आंखों में आंसू दिख रहे हैं। वीडियो में उनकी बेटी और मां भी साथ दिख रहे हैं। ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह लगातार आ रही हैं।
ये वीडियो एक सोशल इवेंट का है। ये बच्चों से जुड़ा कार्यक्रम था जिसमें एक्ट्रेस उनसे मिलने पहुंची थीं। यहां ऐश्वर्या के साथ उनकी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन भी साथ थीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस की आंखें नम हो गईं।
दरअसल, इवेंट में जैसे ही ऐश्वर्या राय पहुंची तो पपराज़ी उनकी तस्वीरें लेने के लिए इकट्ठा हो गए। फोटो क्लिक करने की होड़ सी मच गई, जिससे वहां मौजूद बच्चे असहज होने लगे। तब ऐश्वर्या अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने उनसे शांत रहने का अनुरोध किया।
इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय मीडिया वालों से कहती हैं-, "कृपया शांत हो जाएं। ये कोई फिल्म इवेंट या प्रीमियर नहीं है। ये बच्चे हैं। वे हमारी दुनिया नहीं जानते।" ऐसा कहते हुए एक्ट्रेस बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। सबके शांत होने के बाद ऐश्वर्या ने बच्चों के साथ पोज दिया।
ऐश्वर्या की बेटी आराध्या और मां वृंदा राय ने भी उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। ऐश्वर्या राय ने ऐसा कर सभी का दिल जीत लिया। ये दर्शाता है कि उन्हें दूसरों की भी कितनी परवाह है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था। उसके बाद से उनकी नई फिल्म का कोई अपडेट नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई में एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं और मां-बेटी की यह जोड़ी बेहद खूबसूरत दिखी।
Updated on:
05 Oct 2024 01:02 pm
Published on:
05 Oct 2024 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
