
स्टार प्लस पर 'स्मार्ट जोड़ी' नाम से नया रिएलिटी शो आने वाला है। हाल ही में चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो शेयर किया गया। इस शो पर लेटेस्ट जो जोड़ी नजर आएगी वो है मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री दसानी और उनके पति हिमालय दसानी की। यह एक ऐसा कपल है जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाती है। जबसे भाग्यश्री और हिमालय का ये प्रोमो रिलीज हुआ है लोग इनकी लवस्टोरी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
भाग्यश्री अपने कॉलेज के दिनों के कुछ खुलासे करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में भाग्यश्री ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में भाग्यश्री बताती हैं कि जब मैं कॉलेज जाती थी तब ट्रैफिक रुक जाती थी। सारे दरवाजे खुल जाते थे। सारा ट्रैफिक बंद हो जाता था बस इस कारण की मैं इनकी गर्लफ्रेंड हूं।
...क्योंकि मैं इनकी गर्लफ्रेंड थी
इस वायरल वीडियो में भाग्यश्री कॉलेज के दिन को याद करते हुए कहती हैं कि ‘जब मैं कॉलेज जाती थी तब ट्रैफिक रुक जाता था। सारे दरवाजे खुल जाते थे और सारा ट्रैफिक बंद हो जाता था बस इस कारण की मैं इनकी गर्लफ्रेंड हूं। वहीं अभिनेत्री की ये बात होस्ट मनीष पॉल हैरान राज जाते हैं और भाग्यश्री के पति हिमालय से कहते हैं ‘क्या बात आप ट्रैफिक रोक देते थे’। दूसरी तरफ इस बात का जवाब देते हुए कहते हैं ‘रोड पर बैठ नहीं सकता था कोई’। इसी के साथ भाग्यश्री आगे कहती हैं ‘इनकी वहां मौजूदगी की जरुरत भी नहीं थी, इनके बंदे थे बहुत सारे’। इसी के साथ हिमालय शो में बताते हैं कि ‘हमारी शादी को भले सालों हो गए हो लेकिन उनका हनीमून अभी तक चल रहा है’। वहीं हिमालय की इस बात पर मजाक करते हुए मनीष पॉल कहते हैं ‘फिर तीसरा बच्चा कब कर रहे हो’। तो उनका जवाब देते हुए हिमालय ने कहा ‘मैं तो रोज एप्लिकेशन देता हूं’।
भाग्यश्री को पसंद आया कंसेप्ट
बता दें कि भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के मराठी शाही परिवार ताल्लुक रखती हैं। अपने लेटेस्ट टेलीविज़न डेब्यू के बारे में भाग्यश्री कहती हैं, “स्मार्ट जोड़ी छोटे पर्दे पर मेरे सामने आने वाली सबसे रोमांचक शोज़ में से एक है और इसलिए हिमालय और मैंने इसका हिस्सा बनने का फैसला किया। मैंने पहले कई टीवी अवसरों को अस्वीकार कर दिया था क्योंकि मैं खुद को उनसे जोड़ नहीं पाती थी। स्मार्ट जोड़ी के कन्सेप्ट ने मुझे आकर्षित किया। इस शो में आप प्रत्येक जोड़े की रियल साइड देखेंगे।”
Published on:
27 Feb 2022, 9:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.