नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood) में स्टार्स की रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही होती है। जहां पर आए रोज रिश्ते को बनते और बिगड़ते हुए देखा जा सकता है। अभी हाल में आमिर खान ने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते पर विराम लगाते हुए तलाक लिया है। यह पहला केस नही है जब बॉलीवुड के इस सितारे ने पहली पत्नि बच्चों के होते हुए दूसरी या तीसरी शादी रचाने का फैसला किया है इससे पहले भी कई सारे ऐसे स्टार्स हैं जो एक शादी के असफल होने के बाद दूसरी बार घर बसाने का फैसला लिये हैं। अपनी दूसरी शादी में ये सारे स्टार्स तो खुश थे ही ,साथ में इनके बच्चों ने भी इनका भरपूर सहयोग किया था। किसी मां ने खुद अपने बच्चों को तैयार कर के अपने पिता की शादी में भेजा, तो किन्हीं बच्चों ने खुद सारी तैयारियां की। आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ स्टार्स की शादियों के बारे में जानेंगे।