2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब रणवीर सिंह की इस हरकत पर गुस्से से लाल हो गई थीं पद्मावत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोंण और रणवीर बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। दोनों अकसर साथ में नजर आते हैं। दीपिका और रणवीर जहां भी साथ में जाते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं। ऐसा ही एक बार एक इवेंट में हुआ था जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर साथ नजर आए थे। जहां दीपिका अचानक से रणवीर के सामने गुस्से में लाल नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Jan 2022, 6:40 PM IST

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘गहराइयां’ को लेकर चर्चा में हैं हाल ही में ‘गहराइयां’ ट्रेलर लॉच हुआ हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से एक अमिट छाप छोड़ी है। दीपिका ने कम समय में ही इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार हो या रियल लाइफ में वाइफ का वह किरदार को बखूबी निभाती हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की अपनी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कई साल के रिश्ते के बाद बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी रचाई थी।

दीपिका पादुकोंण और रणवीर बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। दोनों अकसर साथ में नजर आते हैं। दीपिका और रणवीर जहां भी साथ में जाते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं। ऐसा ही एक बार एक इवेंट में हुआ था जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर साथ नजर आए थे। दीपिका का नेचर काफी पोलाइट और डिसिप्लेन वाला है, वहीं रणवीर सिंह मस्त मौला हैं। ऐसे में जब उस इवेंट पर दीपिका रणवीर साथ आए तो रणवीर की मस्ती वहां चालू हो गई जिसके बाद दीपिका अचानक से रणवीर के सामने गुस्से में लाल नजर आईं।

दरहसल यह फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की ये बात है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण औऱ प्रियंका चोपड़ा स्टारर बाजीराव मस्तानी साल 2015 में रिलीज हुई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर काफी मजाक के मूड में नजर आ रहे थे और प्रेस के सवालों के जवाब दे रहे थे।तो वहीं दीपिका सभी सवालों के जवाब बड़ी सीरियस होकर दे रही थीं। दीपिका से इसी बीच सवाल किया गया जिसका दीपिका जवाब दे ही रही थीं कि तभी रणवीर-दीपिका के बीच में प्रियंका चोपड़ा की आवाज आती है।

प्रियंका ने यह कॉन्फ्रेंस वर्चुअली ज्वाइन किया था। जैसे ही रणवीर ने प्रियंका की आवाज सुनी तो वे काफी एक्साइटेड हो गए। औऱ कहने लगे कि कहां हो तुम, दीपिका की बात को काटते हुए जब रणवीर ने ऐसा कहा तो एक्ट्रेस अचानक से गुस्से में तिरछी नजरों से रणवीर को देखने लगीं। इस पर दीपिका को शांत कराते हुए रणवीर ने कहा- ‘अरे बोले बोलो डोला रे डोला बोलो।’

यह भी पढ़ें- ‘अबोध’ माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म से बता दिया था आने वाला वक्त उनका है, ऐसे मिली थी पहली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण गहराइयां में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के साथ पठान में और ऋतिक रोशन संग फाइटर में एक्शन सीन करती हुई दिखाई देंगी. ऋषि कपूर के निधन के बाद अब अमिताभ बच्चन के संग भी दीपिका फिल्म द इंटर्न में दिखाई देंगी. इस लिस्ट में नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म और द्रौपदी ना नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-कपिल शर्मा के शो पर आकर बुरी तरह ट्रोल हो गए शैलेश लोढ़ा, शो को लेकर कहा था कुछ ऐसा