कंगना ने बताया था कि 'जब कंगना के पिता उन्हें थप्पड़ मारने जा रहे थे, तभी उन्होंने अपने पिता का हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद थप्पड़ तो दूर की बात है वो कंगना को छू भी नहीं पाए थे'. कंगना ने बताया था कि 'उनके पिता उन्हें शुरूआत से ही डॉक्टर बनाना चाहते थे. इसलिए वो कंगना की पढ़ाई पर काफी ज़ोर देते थे. एक बार जब कंगना ने स्कूल जाने से मना कर दिया तो उनके पिता को काफी गुस्सा आ गया, तो उन्होंने कंगना पर हाथ उठा दिया'. जैसे ही उनके पिता ने उन पर हाथ उठाया तो कंगना ने कहा कि 'अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी'.