दरअसल, रणबीर कपूर मां नीतू के काफी क्लोज हैं और नीतू के भी वह लाडले हैं। ऐसे में एक बार नीतू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर बहुत ही सेंसिटिव है। वह किसी को भी कभी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। नीतू ने कहा था, 'वह जब पहली बार किसी लड़की को डेट कर रहा था तब मुझे पता था कि वो लड़की उसके लिए ठीक नहीं है लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी थी।' इसके साथ ही नीतू ने अपनी बहू को लेकर कहा, 'मुझे एक ऐसी बहू चाहिए जो यह समझ सके कि रणबीर कितना सीधा है। वह बिल्कुल दाल चावल टाइप का लड़का है। वह खुद नाज-नखरे नहीं करता है और न ही वो ऐसी पत्नी को पसंद करेगा जो नखरे करती हो। वह मेरी तरह ही है। उसकी जैसी इमेज बना रखी है, वह उससे बिलकुल अलग है। नीतू ने बताया कि रणबीर के सबसे अच्छी लड़की वो होगी जो उसे जैसा वह है, वैसा होने के लिए प्यार करे।'