29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका को इंप्रेस करने के लिए रणवीर सिंह करते थे ऐसी हरकतें, पापा के डांटने पर देते थे ये जबाव

लॉकडाउन के दिनों में रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया था। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका पादुकोण के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 22 Nov 2021, 11:52 AM IST

When Ranveer Singh done such acts to impress Deepika Padukone

Ranveer Singh and Deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) की जोड़ी बेहद खूबसूरत हैं। दोनों की जोड़ी लोग बेहद ही पंसद करते हैं। रणवीर और दीपिका जब भी साथ होते है तो फैंस इन्हें देखकर खुश होते है। फिर चाहे बात फिल्मों की हो या फिर असर जिंदगी की। आज हम आपको इन दोनों की लवस्टोरी से जुड़ा बेहद ही दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। जिसमें रणवीर सिंह दीपिका को इंप्रेस करने के लिए कई तरह की हरकते करते थे। जिसकी वजह से उन्हें अपने पापा की बहुत डांट खानी पड़ती थी। इस बात का खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया था।

लॉकडाउन के दौरान शेयर किया किस्सा

दरअसल लॉकडाउन के दिनों में रणवीर सिंह ने फेमस फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री के साथ इंस्टा लाइव पर बातचीत की थी। इस दौरान एक्टर ने अपने और दीपिका से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया था। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका पादुकोण के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था। रणवीर सिंह ने बताया था कि मैं दीपिका को इम्प्रेस करने के लिए शुरुआत में मैं रोज फूल लेकर जाता था। दीपिका को लिली के फूल बहुत पसंद है इसी वजह से मैं जब भी दीपिका से मिलता था तो मैं फूल साथ लेकर ही जाता था।

कितना पैसा बर्बाद कर चुके हो

रणवीर ने बताया था कि फूलो में मैं कितना खर्चा करता था कि मुझे रोज पापा की डांट खानी पड़ती थी। मेरे पापा कहते थे तुम्हे अंदाजा भी है फूलो पर कितना पैसा बर्बाद कर चुके हो। इसके जवाब में एक बार रणवीर सिंह ने कहा था कि, ‘पापा आप चिंता मत करो, लक्ष्मी के अवतार में छप्पर फाड़ के आएंगे। लेकिन रणवीर ने ये भी बताया था कि उन्हें हमेशा लगता था कि दीपिका उनकी लीग से बाहर हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं> ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है> इस फिल्में दीपिका रणवीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म ‘जयेशभाई जॉर्डन’ में भी देखेंगे।

यह भी पढ़ें: जब अपने आंसू रोक नहीं पाए आमिर खान, पूरी यूनिट के सामने ही खूब रोए थे

यह भी पढ़ें:जब बैडमैन गुलशन ग्रोवर को शाहरुख खान को पीटना पड़ा भारी, भुगतना पड़ा था ये खामियाजा