दरअसल, पंचम दा इस फिल्म के लिए ‘दम मारो दम’ गाना बना रहे थे। ये गाना उस दौर का सुपरहिट था। आज भी लोगों के जुबां पर इस गाने को सुना जा सकता है। किताब में बताया गया है कि जब एसडी बर्मन ने स्टूडियो में ‘दम मारो दम’ गाने की रिकॉर्डिंग सुनी तो वह निराश और काफी नाराज हो गए। उन्हें ऐसा लगने लगा कि जिस बेटे को उन्होंने बचपन से ही संगीत सिखाया था, उसने उनकी सीख को छोड़ दिया है। राहुल ने अपने पिता को सिर झुकाए स्टूडियो से धीरे-धीरे बाहर निकलते देखा। ऐसा लग रहा था कि कोई पराजित राजा युद्ध से पीछे हट रहा हो। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद ये गाना सुपरहिट हुआ था। ये गाना जीनत अमान और देव आनंद पर फिल्माया गया था।