
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता की लव स्टोरी के बारे में तो सभी को पता होगा। एक समय दोनों की प्रेम कहानी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की उम्र में काफी बड़ा फासला था, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ये दिल्लगी के सेट पर हुई थी, जहां दोनों का फोटोशूट होने वाला था। इसी शूट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। जब सैफ बॉलीवुड में आए तो तब वो नए थे, जबकि अमृता काफी सीनियर थी। फोटोशूट के बाद ही दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने अमृता के साथ अपनी पहली डेट के बारे में बताया था।
सैफ ने कहा था कि उनकी और अमृता की पहली डेट काफी दिलचस्प थी। जब सैफ ने अमृता के डिनर के लिए इनवाइट किया तो उन्होंने सीधे मना कर दिया, और कहा कि उन्हें बाहर जाना पसंद नहीं है। इसके बाद अमृता ने उन्हें अपने घर पर ही डिनर के लिए बुलवा लिया। डिनर के बाद सैफ अमृता के घर पूरे दो दिन के लिए रुके थे।
सैफ अली खान ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में हिस्सा लिया था और उस दौरान उन्होंने अमृता के साथ अपनी पहली डेट के बारे में बताया था। सिमी से बात करते हुए सैफ ने कहा था ‘जब मैं अमृता के घर पहुंचा था तो वो अपना मेकअप उतार रही थीं’। इसके बाद उन्होंने कहा ‘मैं अमृता को बिना मेकअप के देखकर हैरान रह गया था, मैं उन्हें पहचान ही नहीं पाया था’।
गौरतलब है कि दोनों ने एक-दूसरे को करीब तीन महीने तक डेट किया और फिर साल 1991 में चोरी-छिपे शादी कर ली। दरअसल, अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थीं, लिहाजा दोनों उस समय अपने परिवार वालों के रिएक्शन से घबराए हुए थे, इसलिए शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने परिवार वालों को इसके बारे में बताया। शादी के करीब 13 साल बाद साल 2004 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक लेकर अलग हो गए। कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।
Published on:
22 Feb 2022 12:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
