2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सलमान खान के जूते पर सुभाष घई ने कर दिया था यूरीन, गुस्‍से में एक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक बार फिल्मेकर सुभाष घई को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना का खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया थाा। सलमान का कहना था कि सुभाष घई ने उन्हें चम्मच से मारा, जूते पर यूरिन कर दिया, इसलिए वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और चांटा मारा दिया। हालांकि अगले गलती का अहसास होने पर घई से माफी भी मांगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 15 Aug 2021, 10:56 PM IST

salman_khan.png

मुंबई। सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान जितने कूल दिखते हैं, उतने ही गुस्सैल भी हैं अगर उनसे कोई आगे आकर आमना-सामना करने की कोशिश करे। एक्टर के इस स्वभाव के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। एक्टर का ऐसा ही किस्सा फिल्ममेकर सुभाष घई के साथ का है। बताया जाता है कि सुभाष घई ने कुछ ऐसा कर दिया कि सलमान ने उन्हें चांटा लगा दिया। आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा-

'सुभाष घई ने मुझे चम्मच से मारा, जूते पर यूरिन कर दिया'
दरअसल, साल 2002 में एक इंटव्यू के दौरान सलमान ने सुभाष घई के साथ झगड़े और चांटा मारने को लेकर खुलासा किया था। सलमान ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ कोई हाथापाई नहीं की, लेकिन सुभाष घई को थप्पड़ जरूर मारा है। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर से अपने गुस्से के लिए माफी भी मांग ली थी। जब सलमान से पूछा गया कि क्या वजह थी जिसके चलते उन्होंने घई को चांटा मारा, तो एक्टर ने बताया,'कई बार आप अपना आपा खो देते हैं। उसने (सुभाष घई) मुझे चम्मच से मारा, मेरे चेहरे के पास प्लेट तोड़ी, मेरे जूते पर पेशाब कर दिया और मुझे गर्दन से पकड़ा। मैं खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया। देखिए फिर क्या हुआ। अगले दिन मुझे उनसे माफी मांगनी पड़ी।'

यह भी पढ़ें : जब सलमान खान पर बुरी तरह भड़क गए थे नाना पाटेकर, बोले- इनकी कोई औकात नहीं है

पहले सलीम खान और एक घंटे बाद सलमान ने मांगी माफी
इस घटना को लेकर एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने अपनी बात रखी थी। घई ने कहा कि उस घटना के दूसरे दिन उन्हें सलमान के पिता सलीम खान को फोन आया। सलीम साहब ने सलमान की तरफ से माफी मांगी और अगले 1 घंटे में सलमान को व्यक्तिगत माफी के लिए उनके घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें : सलमान ने कहा,'कोई पागल ही 'कुछ कुछ होता है' में सर्पोटिंग रोल करेगा, फिर कैसे हुई फिल्म में उनकी एंट्री

'युवराज' में साथ किया काम
ऐसा नहीं है कि इस घटना के बाद दोनों में दुश्मनी हो गई और एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। इसके कुछ वर्षों बाद सलमान खान ने सुभाष घई की फिल्म 'युवराज' में काम किया। 2008 में रिलीज इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, जायद खान प्रमुख भूमिकाओं में थे। हालांकि ये फिल्म ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई।